आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 अप्रैल 2025 । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में, जिलाधिकारी महोदय टिहरी के आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी टिहरी के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, दिनांक 22 अप्रैल 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज, ओखला खाल में आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव कार्य, जन जागरूकता तथा प्राथमिक उपचार संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में विद्यालय के लगभग 120 छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आपदा के समय की जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर (CPR) तकनीक, आपदा में उपयोगी इंप्रोवाइज्ड स्ट्रेचर निर्माण, आपातकालीन संपर्क नंबरों की जानकारी एवं खोज एवं बचाव उपकरणों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर श्री अनिल सकलानी द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन रक्षक तकनीकों का व्यवहारिक अभ्यास भी कराया, जिससे वे भविष्य में किसी भी आपात स्थिति का साहसपूर्वक सामना कर सकें।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवीण कुमार ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आपदा के समय तैयार रहने एवं सामूहिक सहयोग की भावना विकसित करने पर बल दिया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल जानकारीवर्धक रहा, बल्कि छात्र-छात्राओं में आपदा के प्रति सजगता और संवेदनशीलता भी विकसित करने में सहायक सिद्ध हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!