Ad image

ब्रेकिंग न्यूज: पशुलोक बैराज में मिला महिला का अज्ञात शव, हरियाणा युवक की तलाश अब भी जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश: लगातार सर्च अभियान चला रही SDRF टीम को आज पशुलोक बैराज में एक महिला का अज्ञात शव मिला है। शव की शिनाख्त के लिए क्षेत्र के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। शव को विधिक कार्यवाही हेतु लक्ष्मण झूला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

वहीं, हरियाणा के युवक के डूबने की घटना के बाद से SDRF टीम द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज भी अभियान जारी रहा और टीम द्वारा सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

प्रशासन व बचाव दल लगातार प्रयासरत हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही युवक का पता चल सकेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!