पीएम विश्वकर्मा योजना की बैठक संपन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 अप्रैल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पीएम विश्वकर्मा योजना की बैठक ली। उन्होंने योजना की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली तथा योजना संचालन में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के तहत अन्य ट्रेड्स यथा मोबाइल रिपेयर, नर्सरी, कुकिंग, फोटोग्राफर, फ्लोरिकल्चर आदि जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसका फीडबैक देने तथा पराम्परागत व्यापार को फोकस करते हुए प्रशिक्षण देने को कहा। पीडी डीआरडीए को योजना के तहत चिन्हित ट्रेड्स यथा बास्केट मेकर, राजमिस्त्री आदि के तहत लोगों को चिन्हित एवं प्रोत्साहित कर योजना से जोड़ने को कहा।

एसपीएमयू उद्योग निदेशालय देहरादून दिव्या राणा ने बताया कि योजना के तहत विभिन्न ट्रेड्स में 97 प्रतिशत ऑनबोर्ड हो चुके हैं। 07 को ऋण वितरण हुआ है। 24 प्रथम चरण ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित हैं, जो समन्वय की कमी एवं आधार लिंक जैसी अन्य समस्याओं के चलते नहीं हो पा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी द्वारा डीपीआरओ को आवश्यक निर्देश दिए गए।

डीपीएमओ भूपेंद्र बिष्ट ने बताया कि योजना के अंतर्गत अभी तक 17 बैच में 500 लोगों को विभिन्न ट्रेड्स में ट्रेनिंग दी जा चुकी है तथा अगली ट्रेनिंग आईटीआई नई टिहरी में होनी है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की तिथि से जीएम डीआईसी और पीडी डीआरडीए को भी अवगत कराने को कहा।

इस मौके पर एडीएम ए.के. पांडेय, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नरेंद्रनगर कृतिका कुलासरी सहित अशोक पाण्डेय उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!