लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ पित्त की थैली का सफल ऑपरेशन: बौराड़ी जिला अस्पताल ने रचा नया इतिहास

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 मई 2025। बौराड़ी जिला अस्पताल में चिकित्सा इतिहास में एक नई इबारत लिखी गई है। पहली बार अस्पताल में लेप्रोस्कोपी तकनीक के माध्यम से पित्त की थैली (गॉलब्लैडर) का सफल ऑपरेशन किया गया।

ग्राम ज़ख़ैत निवासी श्री नैन सिंह की सर्जरी डॉ. मिथुन, डॉ. जफिर, डॉ. मयंक नोटियाल, डॉ. दिव्यांशु नैथानी और उनकी टीम द्वारा की गई, जिसमें मोहिनी जान, रीता पंवार, आशाप्रीति राव, सरिता और कविन्द्र सिंह जैसे कुशल सहयोगी शामिल थे।

यह सर्जरी न सिर्फ तकनीकी दृष्टि से जटिल थी, बल्कि इस क्षेत्र में पहली बार होने के कारण बेहद महत्वपूर्ण भी रही। इस उपलब्धि के बाद  मरीज प्रदीप सिंह को सफलतापूर्वक वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. अमित राय ने जानकारी देते हुए कहा, “यह जिला अस्पताल के लिए गर्व का क्षण है। अब हम स्थानीय स्तर पर ही जटिल सर्जरी कर सकेंगे, जिससे मरीजों को अन्यत्र रेफर होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।”

यह सफलता जिला अस्पताल की बढ़ती क्षमताओं और डॉक्टरों की विशेषज्ञता का प्रतीक है, जिससे जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!