टीम ने लालपानी में निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 10 मई। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के लालपानी स्थित निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उनके साथ आईआईटी रुड़की के पर्यावरण विशेषज्ञ प्रो. डॉ. बृजेश कुमार यादव और केंद्रीय भूजल प्राधिकरण की वैज्ञानिक डॉ. अंजली कुशवाहा भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान प्लांट के कार्य में तेजी देखी गई। अधिकारियों ने निर्माण से प्रभावित हो रहे वृक्षों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा की। नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था नेकॉफ को निर्माण के दौरान पर्यावरणीय मानकों एवं सुरक्षा उपायों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में गति लाने और गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, जूनियर इंजीनियर संदीप रतूड़ी, नेकॉफ के साइट इंचार्ज नवीन अग्रवाल और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सेल के इंजीनियर समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!