अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर – केम्पटी फॉल क्षेत्र में पांच अवैध निर्माण सील

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 मई, 2025। उत्तराखण्ड सरकार के निर्देशों के अनुपालन में टिहरी जनपद प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई की है। जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार, केम्पटी फॉल क्षेत्र में पांच निर्माणाधीन अवैध भवनों को चिन्हित कर उन्हें सील कर दिया गया।

दिनांक 28 मई 2025 को जिला विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। प्राधिकरण के संयुक्त सचिव द्वारा पारित आदेशों के तहत जिन निर्माणों पर कार्रवाई हुई, वे निम्नलिखित हैं:

  • अर्जुन पंवार द्वारा 140.4 वर्गमीटर क्षेत्रफल में तृतीय तल तक किया गया निर्माण सील किया गया।
  • युद्धवीर सिंह द्वारा 125 वर्गमीटर क्षेत्र में तृतीय तल तक किया गया अवैध निर्माण सील किया गया।
  • अरविन्द सिंह एवं रजत सिंह द्वारा 140 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पांचवे तल तक किए गए अनधिकृत निर्माण को सील किया गया।
  • स्वराज सिंह के 84 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले भवन के चतुर्थ तल को सील किया गया।
  • भरत सिंह द्वारा 154 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित भवन के चतुर्थ तल को सील किया गया, जबकि भवन के भूतल व प्रथम तल पर परिवार/किरायेदार निवासरत पाए गए।

इस कार्रवाई में टिहरी जिला विकास प्राधिकरण की टीम से सहायक अभियंता श्री दिग्विजय तिवारी, कनिष्ठ अभियंता दीपांशु असवाल, राहुल चमोली, सुपरवाइज़र अरविंद पुंडीर, कानूनगो दिनेश सिंह बिष्ट तथा पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक श्रीराम नरेश शर्मा और प्रेमा कांडपाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई सतत रूप से जारी रहेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!