मुख्यमंत्री धामी की जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक: विकसित उत्तराखण्ड और जनकल्याण पर जोर

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में 2047 तक विकसित भारत और उत्तराखण्ड के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज के अंतिम छोर तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने, 5-5 बेस्ट प्रैक्टिस और नवाचार लागू करने, टीबी मुक्त जनपदों को पुरस्कृत करने, स्वच्छता और पौधारोपण अभियान चलाने, “एक पेड़ माँ के नाम” और प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड पर जोर देने को कहा।

उन्होंने मानसून की तैयारी, नालों की सफाई, पेयजल, विद्युत, सड़क व्यवस्था, डेंगू-मलेरिया-कोरोना से बचाव, आपदा प्रबंधन, और चारधाम यात्रा रूट पर सतर्कता के निर्देश दिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जागरूकता और कैंची धाम स्थापना दिवस के लिए ट्रैफिक प्रबंधन पर ध्यान देने को कहा। अवैध दस्तावेजों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 1064 हेल्पलाइन का प्रचार, एक जनपद दो उत्पाद, स्थानीय उत्पादों का उपयोग, लैंड बैंक, वर्षा जल संचय, और वनाग्नि प्रबंधन पर जोर दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!