नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने किया लालपानी स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का निरीक्षण

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें
  • माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में गठित समिति के सदस्यों ने भी लिया निरीक्षण में भाग

ऋषिकेश, 2 जून 2025 । नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, लालपानी का नगर आयुक्त श्री शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेश के अनुपालन में गठित समिति की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्य डॉ. बृजेश यादव, प्रोफेसर, आईआईटी रुड़की, एवं सुश्री अंजली कुशवाहा, वैज्ञानिक, केंद्रीय भूजल बोर्ड देहरादून, उपस्थित रहे। यह निरीक्षण 6 जून 2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तावित सुनवाई के दृष्टिगत किया गया।

इस अवसर पर रिट याचिका दाखिल करने वाले श्री लाल सिंह बोहरा एवं श्री पुरुषोत्तम बडोनी सहित अन्य नागरिक भी मौजूद रहे।

नगर निगम ऋषिकेश की ओर से सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, अधिशासी अभियंता श्री दिनेश उनियाल, जूनियर इंजीनियर संदीप रतूड़ी, कार्यदायी संस्था नेकौफ एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सेल के प्रतिनिधि भी निरीक्षण में सम्मिलित हुए।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, पर्यावरणीय मानकों के पालन, तथा भूजल और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े तकनीकी पहलुओं की गहन समीक्षा की गई। समिति द्वारा संयंत्र के विभिन्न घटकों पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

Share This Article
error: Content is protected !!