Ad image

विश्व पर्यावरण दिवस पर टिहरी में पौधारोपण, दौड़ व जागरूकता शपथ

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

‘एंडिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन’ थीम पर हुआ आयोजन

टिहरी गढ़वाल, 5 जून 2025। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम ‘एंडिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन’ रही।

मुख्य कार्यक्रम टीसीआर भोनाबागी में वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जहां ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल ने की। इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे लगाए।

डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि क्षेत्र को देवदार मॉडल प्लांटेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में एडीएम ए.के. सिंह, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, चम्बा पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसी क्रम में जिला खेल विभाग व युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘रन फॉर इन्वायरमेंट’ के तहत क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ डाईजर से गणेश चौक तक आयोजित हुई, जिसमें ओपन बालक वर्ग व अंडर-16 बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई और दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सीओ ओसीन जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी सहित अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!