घनसाली में चारधाम यात्रियों की सुरक्षा के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए घनसाली में पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:
🔷 चालकों को वाहन चलाते समय गति नियंत्रित करने, लगातार ड्राइविंग से बचने और समय-समय पर विश्राम लेने की सलाह दी गई।
🔷 दुपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और तीन सवारी न बैठाने के निर्देश दिए गए।
🔷 सवारी वाहनों को निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने के लिए सचेत किया गया।इस अवसर पर अमर उजाला की टीम, घनसाली पुलिस और चारधाम यात्री उपस्थित रहे। यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!