टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्टंटबाज युवकों को किया गिरफ्तार, थार गाड़ी सीज

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

दिनांक 9 जून 2025 को टिहरी जनपद के कोटी कॉलोनी क्षेत्र में सड़क पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने पर टिहरी पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन को सीज किया। ये सभी युवक हरियाणा के निवासी हैं, जो टिहरी घूमने आए थे। उन्होंने थार गाड़ी की छत पर चढ़कर खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

कोतवाली नई टिहरी प्रभारी अजय कुमार जाटव ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए चौकी कोटी कॉलोनी पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थार वाहन (HR13W7883) को सीज किया और उसमें सवार पांचों युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान परविंदर, हर्ष, कार्तिक, आशीष और साहिल के रूप में हुई है, जो गुड़गांव के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि गाड़ी को रेंट पर लेकर टिहरी आए थे और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के उद्देश्य से स्टंट कर रहे थे। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए घटना पर पछतावा व्यक्त किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमल कुमार, हेड कांस्टेबल अरविंद सेमवाल और कांस्टेबल विनील अग्रवाल शामिल रहे। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!