देश-दुनियाब्रेकिंगविविध न्यूज़हादसा

बड़ी खबर: एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त, सभी 242 की मौत

Please click to share News

खबर को सुनें

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे सवार, मौत

गुजरात 12 जून 2025। दोपहर लगभग 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन गेटविक के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI‑171 टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान ने 625 फीट की ऊँचाई तक पहुँचने के बाद ‘मेडे’ सिग्नल भेजा और फिर रडार से गायब हो गया। यह विमान शहर के मेघानी नगर क्षेत्र में एक आवासीय इमारत से टकरा गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और विमान में आग लग गई। आसपास के इलाकों में धुएँ का गुबार फैल गया और लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई।

इस विमान में कुल 244 लोग सवार थे, जिनमें 232 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग, NDRF, SDRF और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से यह जानकारी दी।

विमान का एक हिस्सा एक हॉस्टल और रिहायशी मकानों पर गिरा, जिससे वहाँ भी कई लोग घायल हुए हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट को शाम 5 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है ताकि राहत और जांच कार्य में कोई बाधा न आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और तुरंत उच्चस्तरीय टीमों को अहमदाबाद भेजा गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी मौके की समीक्षा की और युद्ध स्तर पर राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए।

एयर इंडिया की ओर से हेल्पलाइन और आपात सहायता केंद्र शुरू किए गए हैं। विमान के दोनों पायलटों—कप्तान सुमीत सभरवाल और सह-पायलट क्लाइव कुंदर—के अनुभव की भी जांच हो रही है। DGCA, AAIB और एयर इंडिया की तकनीकी टीमें मौके पर पहुँच चुकी हैं और ब्लैक बॉक्स की खोज के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान जारी है और घायलों की हालत पर नज़र रखी जा रही है। राहत और जांच कार्य पूरी सतर्कता से चल रहा है और जैसे-जैसे नई जानकारी आएगी, स्थिति स्पष्ट होती जाएगी।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!