Ad image

उत्तराखंड के लिए गौरव का पल, पवनदीप राजन बने इंडियन आइडल 12 के विजेता

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल सीजन 12 की ट्रॉफी की अपने नाम, उन्होंने 25 लाख की पुरस्कार राशि और चमचमाती स्विफ्ट कार भी जीती।

यह ट्रॉफी उन्होंने 5 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ कर हासिल की। पवनदीप राजन ने अपनी सुरीली आवाज से सबको प्रभावित किया।

यह अब तक का सबसे बड़ा 12 घंटे का रियालिटी शो का ग्रैंड फिनाले था।

देश का सबसे पॉपुलर म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 आज समाप्त हो गया है। इस सीजन के विनर बने हैं पवनदीप राजन। पवनदीप ने 5 कंटेस्टेंट्स को मात देकर ये जीत अपने नाम की है। अरुणिता कांजीलाल सेकेंड रनरअप रहीं। सायली कांबले थर्ड रनरअप रहीं, चौथे नंबर पर मोहम्मद दानिश, पांचवे पर निहाल और छठे नंबर पर शणमुखप्रिया रहीं।

जीतने पर पवनदीप ने क्या कहा

इंडियन आइडल सीजन 12 का खिताब जीतना मेरे लिए अविश्वसनीय है। मुझे अभी भी ऐसा लगता है कि मैं सपना देख रहा हूं। यह मेरे लिए इतना बड़ा सम्मान है। मैं अपने सभी प्रशंसकों और दर्शकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे वोट दिया और मुझे यह सम्मानजनक खिताब दिलाया। मैं इस अवसर पर उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इंडियन आइडल पर मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं। निर्माताओं से लेकर संगीतकारों, हमारे कोचों और मेरे साथी प्रतियोगियों तक, यह ट्रॉफी आप सभी की है। इंडियन आइडल और भारत के नागरिकों को धन्यवाद। यह अहसास सबसे अच्छा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!