टिहरी गढ़वाल में 1 जुलाई से सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस अनिवार्य: डीएम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 13 जून 2025 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, नितिका खंडेलवाल ने शुक्रवार को जनपद मुख्यालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अब जनपद के सभी विभागों और कार्यालयों में पत्रावली का संचालन केवल ई–ऑफिस के माध्यम से ही किया जाएगा। यह कदम प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अनुपालन में कार्यालय ज्ञापन संख्या-238/आर०ए०/2023, दिनांक 04 जुलाई 2023 के तहत सभी कार्यालयों को पत्रावलियों का संचालन ई–ऑफिस के माध्यम से करना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों और पटल सहायकों को निर्देशित किया कि वे 30 जून 2025 तक अपने-अपने कार्यालयों में ई–ऑफिस का संचालन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 1 जुलाई 2025 से मैनुअल पत्रावलियों का संज्ञान नहीं लिया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय सीमा के भीतर ई–ऑफिस प्रणाली को पूरी तरह लागू करने के निर्देश दिए, ताकि शासन के डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती मिल सके और कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!