दावा न करने पर वंचित हकदारों को मिलेगी बैंक धनराशि: 21 नवम्बर को विकास भवन में लगेगा शिविर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। वित्त मंत्रालय भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के तहत देशभर में “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य बैंक खातों में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से पड़ी दावा न की गई वित्तीय संपत्तियों को उनके वास्तविक हकदारों तक पहुंचाना है।

जिला अग्रणी प्रबंधक मनीष मिश्रा ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में इस अभियान के तहत 21 नवम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन के समीप निर्वाचन कंट्रोल रूम में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सभी बैंकों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां खाताधारक अपने पुराने निष्क्रिय खातों या अनुपयोगी निवेश से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर दावा कर सकेंगे।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन, भारतीय रिजर्व बैंक, एसएलबीसी सहित जनपद के सभी बैंकों के जिला समन्वयक और खाताधारक शामिल होंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!