ऋषिकेश परिसर में 16 जून से निशुल्क साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

योग विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष पहल

ऋषिकेश। पं. ल. मो. शर्मा ऋषिकेश परिसर, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 16 जून से 21 जून 2025 तक निःशुल्क साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तथा 8:00 से 9:00 बजे तक रहेगा।

कोई भी महिला या पुरुष भाग ले सकता है। इच्छुक प्रतिभागी नियत समय पर योग विज्ञान विभाग में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

परिसर निदेशक प्रो. एम.एस. रावत ने कहा कि योग आज मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास का माध्यम बन चुका है। योग समन्वयक प्रो. वी.के. गुप्ता ने बताया कि शिविर में जनहित की भावना समाहित है और इसमें विभाग के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं का सक्रिय सहयोग रहता है।

योग विभागाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश कंसवाल ने जानकारी दी कि विभाग वर्ष 2003-04 से योग पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है, और इसके कई छात्र-छात्राएँ देश-विदेश में संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।

शिविर की उद्घोषणा के अवसर पर डॉ. चन्द्रेश्वरी नेगी, डॉ. वीना रयाल एवं डॉ. हिमानी नौटियाल भी उपस्थित रहीं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने शिविर के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ देते हुए इसे योग उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित करने की बात कही।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!