Ad image

ब्रेकिंग: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत की खबर

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड। रविवार सुबह सुबह गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा सुबह के समय हुआ, जब हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम की ओर उड़ान भर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घने कोहरे और खराब मौसम ने हेलिकॉप्टर के संचालन में बाधा डाली, जिससे यह दुर्घटना हुई। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित पांच लोग सवार थे, और सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में चुनौतियां आ रही हैं। जिला प्रशासन और पुलिस भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “केदारनाथ मार्ग पर हुए हेलिकॉप्टर हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं, और घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

“यह हादसा चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल उठा रहा है। डीजीसीए ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर यात्रा करें।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!