पेड़ गिरने से चीला बायपास लक्ष्मण झूला रोड जाम, SDRF की तत्परता से आवागमन बहाल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 15 जून । चीला बायपास लक्ष्मण झूला रोड पर गुज्जर डेरा के पास एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे पूरे मार्ग पर यातायात ठप हो गया। यह रास्ता घने जंगलों से होकर गुजरता है, जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही थाना लक्ष्मणझूला के माध्यम से एसडीआरएफ ढालवाला की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम बिना समय गंवाए आवश्यक कटिंग उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। कुछ ही समय में आवागमन को पूर्ण रूप से सुचारू कर दिया गया।

रोड में फंसे यात्रियों ने एसडीआरएफ टीम के कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। सभी वाहन अब अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!