डीएम नितिका खंडेलवाल ने तहसील एवं प्रा.स्वा.केंद्र जाखणीधार का किया औचक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जून 2025। गुरूवार को विकासखंड जाखणीधार क्षेत्रान्तर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल ने प्रा.स्वा.केंद्र जाखणीधार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रा.स्वा.केन्द्र में स्टाफ, बेड, दवाईयां तथा विशेष तौर पर बन्दरों के काटने पर सुविधाओं की जानकारी ली। केन्द्र में टेलीमेडिसन की सुविधा न होने पर उनके द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा सीएमओ को कल तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जाखणीधार तहसील निरीक्षण के दौरान नाजिर कक्ष, तहसीलदार कक्ष, मॉडर्न रिकॉर्ड रूम, कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका देखने के साथ ही दर्ज वादों की जानकारी लेते हुए उप जिलाधिकारी संदीप को परिसर में लाइट लगाने हेतु उरेडा से संपर्क करने को कहा।

इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, डीडीओ मा. असलम, तहसीलदार राजेन्द्र गुंसोला, नाजिर आर.के. गिरीश डोभाल सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!