पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न: योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 20 जून 2025। जनपद टिहरी गढ़वाल के विकास भवन सभागार में 19 जून को पशुपालन विभाग की सहवर्गीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता गढ़वाल मंडल के अपर निदेशक डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने की।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती वरुणा अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं की जानकारी लेते हुए पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पशुपालकों तक पहुँचाया जाए।

बैठक में गौशालाओं की स्थिति, ग्राम्य गौ सेवक सदन योजना, गोट वैली, राज्य पशुधन मिशन एवं ब्रॉयलर फार्म की समीक्षा की गई। आपदा प्रबंधन की दृष्टि से मानसून पूर्व दवा व चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

गोट वैली योजना के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा सहित जिले के सभी पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!