कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। कांग्रेस प्रदेश में डिजिटल सदस्यता अभियान तेजी से चलाएगी। अभियान को 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। चुनावी राज्य होने के कारण इस तिथि को आगे बढ़ाया जाएगा।

उत्तराखंड के लिए नामित चुनाव अधिकारी व सांसद जीसी चंद्रशेखर और सहायक चुनाव अधिकारी जयशंकर पाठक ने बुधवार को सभी सांगठनिक जिलाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद आज सदस्यता अभियान जोर शोर से शुरू कर दिया गया ।
कांग्रेस ने सांगठनिक चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।
इस कड़ी में आज उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली के नेतृत्व में आज बौराडी में सदस्यता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर मुशर्रफ अली ने डिजिटल सदस्यता अभियान के विभिन्न पहलुओं एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि डिजिटल सदस्यता वर्तमान तकनीकी युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके माध्यम से कम समय में अधिक संख्या में व्यक्तियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा सकती है। साथ ही फर्जी सदस्यता पंजीकरण से बचा जा सकता है।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल (अल्पसंख्यक विभाग) के जिलाअध्यक्ष अशद आलम ने बताया कि , पार्टी सदस्यों का डाटा तैयार करेगी, चुनाव के समय इसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर पार्टी को घर-घर पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर शकील अहमद, जुनेद खान,सलीम खान, सरताज अली, यूसुफ खान, साजिद, महबूब, अनीस खान, दिलशाद आदि थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!