टीएचडीसी टिहरी परियोजना में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, टिहरी द्वारा 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बहुद्देशीय भवन, भागीरथीपुरम में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी निदेशक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) श्री एल.पी. जोशी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रही।

श्री जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हिमालय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, नई टिहरी से आमंत्रित योगाचार्य श्री जयप्रकाश डंगवाल एवं योग प्रशिक्षिका शिवानी भट्ट ने योग व ध्यान अभ्यास करवाया, जिसे कार्मिकों द्वारा खूब सराहा गया।

कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक श्री एल.पी. जोशी एवं श्रीमती विजया जोशी सहित मुख्य महाप्रबंधक श्री एम.के. सिंह, महाप्रबंधक श्री विजय सहगल, अपर महाप्रबंधक श्री डी.पी. पात्रों, श्री मनोज ग्रोवर, प्रबंधकगण श्री मनबीर सिंह नेगी, श्री दीपक उनियाल, वरिष्ठ प्रबंधक श्री मोहन सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!