उत्तरकाशी में भूस्खलन, 9 मजदूर लापता: चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

2 शव बरामद होने की पुष्टि

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के सिलाई बैंड क्षेत्र में 29 जून, 2025 को भारी बारिश के कारण बादल फटने से भूस्खलन हुआ, जिससे निर्माणाधीन होटल में काम कर रहे 9 मजदूर मलबे में दब गए। सभी लापता मजदूर नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं।

श्री प्रशांत आर्य डीएम उत्तरकाशी

SDRF, NDRF, पुलिस और अन्य विभागों की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। जिला प्रशासन ने लापता श्रमिकों की सूची जारी की है । सभी लापता श्रमिक नेपाल मूल के बताया जा रहे।

  1. दूजेलाल उम्र 65 वर्ष
  2. केवल थापा उम्र 43 वर्ष
  3. रोशन चौधरी, उम्र 40 वर्ष
  4. विमला धामी, उम्र 36 वर्ष
  5. कल्लूराम चौधरी, उम्र 55
  6. बॉबी उम्र 38 वर्ष
  7. छोटू उम्र 22 वर्ष
  8. प्रियांश उम्र 20 वर्ष
  9. मनीष धामी उम्र 40 वर्ष

यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह मलबा आने से आवाजाही बाधित हुई, हालांकि गंगोत्री मार्ग के अधिकांश हिस्से अब सुचारू कर दिए गए हैं। मौसम विभाग की भारी वर्षा चेतावनी को देखते हुए चारधाम यात्रा को एहतियातन 24 घंटे के लिए रोका गया है। तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है।

: डबराणी में सड़क मार्ग यातायात के लिए सुचारू हो गया है। : गंगोत्री नेशनल हाइवे यातायात के लिए सुचारू। :अवरुद्ध सभी स्थानों को सुचारू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, एसडीएम देवानंद शर्मा और आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं मौके पर मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक 2 शव बरामद होने की पुष्टि हुई है ।

Share This Article
error: Content is protected !!