Ad image

कांग्रेस ने घोषित किया भल्ले गांव बागवान वार्ड से अधिकृत प्रत्याशी: कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 जुलाई 2025 । जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला पंचायत क्षेत्र भल्ले गांव बागवान वार्ड-37 से शैलबाला ममगाईं को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

इस अवसर पर श्री राणा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करें। उन्होंने कहा, “यह चुनाव संगठन की एकजुटता और निष्ठा की परीक्षा है। हर कांग्रेसजन का दायित्व है कि वे अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करें और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाएं।”

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई पार्टीजन अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में गतिविधियों में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

श्री राणा ने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक पूरी मजबूती के साथ शैलबाला मंगाई को विजयी बनाएंगे और वार्ड-37 में पार्टी का परचम लहराएंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!