Ad image

वन भूमि हस्तान्तरण संबंधी बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। सोमवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तान्तरण संबंधी बैठक आहूत की गई।

जिलाधिकारी ने शासनादेशानुसार वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का सरलीकरण और लैंड बैंक को सूचीबद्ध करने को कहा। साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों को राजस्व में वन श्रेणी (9–3 अंग श्रेणी क और ख) और 10-4 की भूमि को सूचीबद्ध एवं वर्गीकरण करने तथा सभी तहसीलदार और पटवारियों को वन भूमि हस्तांतरण के केस में कोई ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर डीएफओ टिहरी वन प्रभाग पुनीत तोमर ने क्षतिपूरक वनीकरण के बारे में विस्तार से बताया तथा लैंडबैंक के प्रावधान में क्षरित वन भूमि और गैर वन भूमि से भी अवगत कराया।

बैठक में डीएफओ डैम संदीपा शर्मा, एडीएम ए.के. सिंह, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि मनोज बिष्ट, एसडीएम संदीप कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि बौराड़ी योगेश कुमार सहित अन्य सभी उपजिलाधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!