भारी बारिश के चलते डीएम नितिका खंडेलवाल ने किया वाल्मीकि बस्ती व बौराड़ी क्षेत्र का निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने बुधवार को वाल्मीकि बस्ती और बौराड़ी बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। बाल्मीकि बस्ती के निरीक्षण के दौरान लोगों ने बताया कि जून में आई आपदा के बाद जिलाधिकारी द्वारा किए गए सुरक्षात्मक कार्यों के बाद उनके घरों में पानी नहीं घुसा है इसके लिए उनका धन्यवाद किया। देखें बाइट..

🔸 आपदा के बाद बनी सुरक्षा दीवार और रास्तों की स्थिति का लिया जायजा
🔸 नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
🔸 स्थानीय दुकानदारों को नालियों में कूड़ा न डालने की चेतावनी
🔸 जलभराव की समस्या के समाधान को नगर पालिका व जल संस्थान को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश
🔸 मोलधार तिराहा, ओपन मार्केट, गणेश चौक, मधुबन होटल व सेक्टर 5B क्षेत्रों का भी निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, एडीएम अवधेश कुमार, एसडीएम संदीप कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन पूरी तरह से सतर्क – जनता से की संयम बरतने की अपील।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!