पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 साल के लापता बच्चे को परिजनों से मिलाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश । ऋषिकेश के चंदेश्वर मंदिर में भीड़ के दौरान लापता हुए 3 वर्षीय बच्चे श्रेष्ठ को टिहरी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सुरक्षित परिजनों तक पहुँचाया।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश निवासी शैलेन्द्र ने सूचना दी कि उनका पुत्र त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में दर्शन के दौरान लापता हो गया था।
ऋषिकेश पुलिस की सूचना पर टिहरी पुलिस तुरंत हरकत में आई। महिला हेड कांस्टेबल रज्जी कौर ने जानकी पुल खोया-पाया केंद्र, मुनि की रेती में बच्चे को सुरक्षित पाया और परिजनों को सौंपा।
बच्चे को पाकर माता-पिता भावुक हो गए और टिहरी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!