SDRF उत्तराखंड ने कांवड़ मेले में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार, 19 जुलाई 2025 । कांवड़ मेला-2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा हेतु SDRF उत्तराखंड द्वारा हरिद्वार में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार, यह शिविर सहायक सेनानायक श्री सुशील रावत व निरीक्षक श्री कवीन्द्र सजवाण की देखरेख में संचालित हुआ।

इस शिविर में सैकड़ों कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार व आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। गर्मी व थकान से जूझ रहे श्रद्धालुओं को फल व शीतल पेय वितरित कर राहत दी गई। श्रद्धालुओं ने SDRF की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि “यह सेवा भक्ति और करुणा का अद्भुत संगम है।”

SDRF उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में भी सुरक्षा और मानव सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहा है। यह शिविर SDRF की “कर्तव्य से परे, मानवता की सेवा में” भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!