त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जनपद टिहरी में मतगणना की तैयारियां पूर्ण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 जुलाई, 2025 । जनपद टिहरी गढ़वाल में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के दोनों चरणों के मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो चुके हैं। अब 31 जुलाई को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतगणना प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, साथ ही मतगणना स्थलों को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है।

जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में निर्धारित मतगणना स्थलों पर टेबलों की व्यवस्था इस प्रकार की गई है:

  • जाखणीधार – विकासखण्ड मुख्यालय सभागार, टिपरी: 12 टेबल
  • जौनपुर – रा.इ.का. थत्यूड़: 16 टेबल
  • थौलधार – विकासखण्ड कार्यालय थौलधार: 14 टेबल
  • देवप्रयाग – रा.इ.का. हिंडोलाखाल: 14 टेबल
  • प्रतापनगर – रा.इ.का. प्रतापनगर: 14 टेबल
  • चम्बा – विकासखण्ड चम्बा सभागार: 14 टेबल
  • कीर्तिनगर – विकासखण्ड सभागार कीर्तिनगर: 08 टेबल
  • नरेन्द्रनगर – विकासखण्ड मुख्यालय फकोट: 01 हॉल व 02 लॉबी में 14 टेबल
  • भिलंगना – विकासखण्ड मुख्यालय सभागार, भिलंगना: 16 टेबल

प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो सके।


Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!