Ad image

सदस्य जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं प्रधान ग्राम पंचायत की कुल 1445 सीट के सापेक्ष 1061 सीट पर चुनाव

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
  • सदस्य ग्राम पंचायत की कुल 7467 सीट के सापेक्ष 60 सीट पर चुनाव
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 3172 महिलाएं थी मैदान में
  • मजबूत लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी अधिक

टिहरी गढ़वाल। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल के 09 विकास खण्ड क्षेत्रान्तर्गत दो चरणों में चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण में विकासखण्ड भिलंगना, जाखणीधार, प्रतापनगर, जौनपुर व थौलधार तथा द्वितीय चरण में विकास खण्ड चंबा, देवप्रयाग, कीर्तिनगर एवं नरेंद्रनगर चुनाव किया गया।

जनपद क्षेत्रान्तर्गत सदस्य जिला पंचायत की कुल 45 सीट में से 02 सीट पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये, जबकि 43 सीट पर 177 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। वहीं सदस्य क्षेत्र पंचायत की कुल 351 सीट में से 31 सीट निर्विरोध एवं 320 सीट पर 983 प्रत्याशियों द्वारा चुनाव तथा प्रधान ग्राम पंचायत की कुल 1049 सीट में से 349 सीट निर्विरोध, 02 सीट रिक्त एवं 698 सीट पर 1842 प्रत्याशियों द्वारा चुनाव लड़ा गया। सदस्य ग्राम पंचायत की कुल 7467 सीट में से 4165 सीट रिक्त तथा 3242 सीट पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये, जबकि 60 सीट पर 120 प्रत्याशियों द्वारा चुनाव लड़ा गया।

उक्त चुनाव में 03 हजार 172 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में थी, जिनमंें सदस्य ग्राम पंचायत में 2265, प्रधान ग्राम पंचायत में 633, सदस्य क्षेत्र पंचायत में 224 तथा सदस्य जिला पंचायत में 50 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 2474 महिला प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई, जिनमें   सदस्य ग्राम पंचायत में 2231, प्रधान ग्राम पंचायत में 222, सदस्य क्षेत्र पंचायत में 19 तथा सदस्य जिला पंचायत में 02 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 698 महिला प्रत्याशियों द्वारा चुनाव लड़ा गया, जिनमें सदस्य ग्राम पंचायत में 34, प्रधान ग्राम पंचायत में 411, सदस्य क्षेत्र पंचायत में 205 तथा सदस्य जिला पंचायत में 48 महिलाएं शामिल हैं।

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 06 लाख 09 हजार 728 मतदाता थे, जिनमें 02 लाख 93 हजार 506 स्त्री, 03 लाख 16 हजार 251 पुरूष तथा 07 अन्य शामिल हैं। पुरूषों की संख्या अधिक होने के बावजूद महिला मतदाताओं ने अधिक संख्या में मतदान किया। जनपद में कुल 03 लाख 66 हजार 517 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 01 लाख 99 हजार 177 स्त्री, 01 लाख 67 हजार 336 पुरूष तथा 04 अन्य मतदाता शामिल हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!