टिहरी गढ़वाल में कई मार्ग अवरुद्ध, जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 अगस्त। जिले में लगातार बारिश के कारण कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है। खबर लिखे जाने तक बारिश जारी है।

नेशनल हाईवे (NH-34) पर कांडीखाल-चंबा मार्ग दो स्थानों पर मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। मौके पर जेसीबी मशीनों द्वारा मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

स्टेट हाईवे (SH) में भी दो मार्ग बंद हैं—

  • रानी पोखरी-गुजराडा मार्ग (SH-77)
  • लंबगांव-घनसाली-तिलवाड़ा मार्ग (SH-15)

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन मार्गों पर यात्रा से पहले वैकल्पिक रूट की जानकारी लेकर ही सफर करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!