Ad image

परिवहन एवं पुलिस विभाग का सघन चेकिंग अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

19 वाहनों के चालान, 05 वाहन सीज”

“नाबालिग व शराब पीकर वाहन चलाने पर दो वाहन बंद”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग, टिहरी गढ़वाल द्वारा कल 21 अगस्त 2025, गुरुवार को टिहरी–कोटि क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान कुल 19 वाहनों के चालान किए गए तथा 05 वाहनों को सीज (बंद) किया गया। इनमें से एक वाहन को चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने तथा दूसरे वाहन को नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के अभियोग में बंद किया गया।

परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा ऐसे अभियानों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना है। साथ ही परिवहन एवं पुलिस विभाग ने जनता से अपील की है कि नाबालिक बच्चों को वाहन न दे, धारा 199–ए के अनुसार नियम तोड़ने वाले के लिए 3 साल की सजा एवं 25 हजार जुर्माना निर्धारित है।

इस चेकिंग अभियान के दौरान एआरटीओ सतेंद्र राज, सब–इंस्पेक्टर कमल कुमार उपस्थित रहे।

  – जिला सूचना अधिकारी
         टिहरी गढ़वाल


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!