Ad image

आपदा प्रभावित गेंवाली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 01 सितंबर 2025। भिलंगना ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम गेंवाली में हालिया आपदा के बाद जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि टीम ने 100 से अधिक ग्रामीणों की जांच की, आवश्यक दवाएँ वितरित कीं, नवजात शिशुओं का टीकाकरण किया और गर्भवती महिलाओं की जांच की। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल और मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी परामर्श भी दिया गया।

टीम में डॉ. श्रीयांस पैनुली, डॉ. अनुभव कुड़ियाल सहित फार्मेसी, नर्सिंग और स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल रहे। ग्रामीणों ने समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!