नागणी के पास बस हादसा, 2 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨

टिहरी गढ़वाल । चम्बा-खाड़ी मार्ग पर नगणी के समीप एक यात्री बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से 13 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही SDRF टीम, पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद खाड़ी और नरेंद्रनगर अस्पताल भेजा गया है। मृतकों को निजी वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी लाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बस चम्बा से ऋषिकेश की ओर जा रही थी और इसमें लगभग 18-20 यात्री सवार थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!