डीएम और पालिकाध्यक्ष की अगुवाई में चला साप्ताहिक स्वच्छता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नई टिहरी मोहन सिंह रावत की अगुवाई में आज बुधवार को साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत नई टिहरी क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई की गई।

नई टिहरी पडियार हाउस से डाइजर के बीच चलाए गए सफाई अभियान में जिला स्तरीय अधिकारियों, समाज सेवियों, पर्यावरण मित्रों एवं स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देशन में नई टिहरी शहर में 15 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पडियार हाऊस से डाईजर के बीच चले सफाई अभियान के दौरान क्षेत्र में प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित करने के साथ झाड़ी कटान का कार्य किया गया तथा एकत्रित कूड़े को नगर पालिका के कूड़ा वाहन से डंपिंग जोन भेजा गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शहरवासियों से अपने आस पास साफ सफाई रखने तथा घर से निकले जैविक, अजैविक कूड़े को अलग अलग कर प्रतिदिन नगर पालिका के कूड़ा वाहन में ही डालने की अपील की।

इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी अवधेश कुमार सिंह, सभासद विजय कठैत, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि एवं अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!