नागेंद्र सिंह राणा बने जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला सचिव

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। कांग्रेस पार्टी ने नागेंद्र सिंह राणा को उनकी निष्ठा और लगन को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के ओबीसी प्रकोष्ठ का जिला सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का पत्र जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने जारी किया।

जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि नागेंद्र सिंह राणा कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के हाथों को मजबूत करेंगे।

नागेंद्र सिंह राणा ग्राम ओनालगांव, विकासखंड प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल निवासी हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!