टीम ने जिला चिकित्सालय बौराड़ी का किया औचक निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएँ पायी दुरूस्त

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

दवा वितरण केंद्र, स्टॉक रजिस्टर व उपस्थिति रजिस्टर की गहन जांच, नहीं मिली एक्सपायरी दवा

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी के निर्देश पर शुक्रवार को उप जिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने जिला चिकित्सालय बौराड़ी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने दवा वितरण केंद्र, स्टॉक रजिस्टर व उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। इस दौरान अस्पताल में कोई भी एक्सपायरी दवा नहीं पाई गई और डॉक्टरों व कर्मचारियों की उपस्थिति भी संतोषजनक रही। वर्तमान में जिला अस्पताल में 22 डॉक्टर और 176 कर्मचारी कार्यरत हैं।

टीम ने आयुष विंग और होम्योपैथिक विभाग का भी जायजा लिया, जहाँ सभी कर्मचारी उपस्थित मिले और कार्यप्रणाली व्यवस्थित पाई गई।

निरीक्षण के समय तहसीलदार टिहरी मोहम्मद शादाब सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!