इंडिया स्किल्स 2025 : स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, न्यू टिहरी में मोबिलाइजेशन कैंप आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में जिला सेवायोजन विभाग द्वारा दिनांक 12 सितंबर 2025 को ‘इंडिया स्किल्स 2025’ के अंतर्गत, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, न्यू टिहरी में मोबिलाइजेशन एवं रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया।

इस कैम्प में लगभग 92 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान 10 अभ्यर्थियों ने SIDH पोर्टल पर मौके पर ही पंजीकरण पूरा किया। इसके अतिरिक्त 11 अभ्यर्थियों ने ओवरसीज़ प्लेसमेंट सेल में रुचि दिखाई तथा इसके लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की।

इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, मुकेश बर्थवाल, अभिषेक और संबंधित लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!