नंदानगर क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही, SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली। आज तड़के करीब 3 बजे नंदानगर नगर पंचायत के कुन्तरी लगाफाली, कुन्तरी सरपाणी और धूर्मा वार्ड में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ। घटना में 27 से 30 मकान और गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट गोचर से उप निरीक्षक जगमोहन के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ता बंद होने और तेज बारिश के कारण टीम को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। SDRF जवानों ने करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर प्रभावित गांवों तक पहुँच बनाई।

अब तक की जानकारी के मुताबिक– 10 लोग मलबे में लापता बताए जा रहे हैं। 2 महिलाएं और 1 बच्चा घायल मिले हैं, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। SDRF, स्थानीय पुलिस, प्रशासन और DDRF की टीमें मिलकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

👉 राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!