केंद्रीय विद्यालय सौड़खांड का वार्षिक समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न
 
						टिहरी गढ़वाल 20 सितम्बर 2025 । केंद्रीय विद्यालय सौड़खांड में शनिवार को आयोजित वार्षिक समारोह अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गढ़वाली, हिंदी और भोजपुरी गीतों एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट CA राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आकर सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की स्थापना से जुड़ी यादें साझा कीं और विद्यालय के लिए जमीन देने वाले सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।
सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कुड़ी के प्रधान सुरेश रावत और सौड़ के प्रधान नीलकंठ व्यास को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दिनेश व्यास, राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार, प्रधानाचार्य दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, सौड़ प्रधान नीलकंठ व्यास ने अपने विचार साझा किए और विद्यालय हित में सहयोग देने का भरोसा जताया।
वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वेदप्रकाश शर्मा, संजय पंत, राघवेंद्र दीक्षित सहित सीनियर छात्र-छात्राओं और पूर्व प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, मतीत प्रसाद भट्ट, त्रिलोक रावत, गणेश प्रसाद रतूड़ी, महेश व्यास, उमाशंकर व्यास, गुलाब सिंह रावत, जगत प्रसाद व्यास, सुधीर व्यास, हुक्कम सिंह रावत, बिहारी लाल व्यास, अमित व्यास, महेश पैन्यूली, बलवीर सिंह, आनंद सिंह, दौलतराम शूरवीर सिंह उपस्थित थे।
समारोह ने न केवल छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया बल्कि विद्यालय की सामाजिक और शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं को भी उजागर किया।
 Skip to content
		
				
				
						Skip to content
				
 
				 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			