जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं फौजदारी वादों की समीक्षा बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 सितम्बर। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छह माह से अधिक समय से लंबित राजस्व वादों की तहसीलवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी ने आगामी चुनावों की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने तहसीलवार मतदेय स्थलों के मिलान की स्थिति से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे शीघ्र ही अपने-अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों का सत्यापन पूरा करें और रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

इसी दौरान डिस्ट्रिक्ट लेवल आधार कमिटी की भी समीक्षा की गई। इसमें आधार कार्ड सैचुरेशन, आधार केंद्रों के नियमित निरीक्षण, कैंप आयोजन और पोर्टल पर लंबित कार्यों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने क्षेत्र के CSC सेंटरों का नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी अतिरिक्त डॉक्यूमेंटेशन या निर्धारित शुल्क से अधिक राशि न ली जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिड़ियाल, एसडीएम टिहरी संदीप, सहित सभी तहसीलदार, पटवारी एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी भौतिक और वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!