राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने किया देवप्रयाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने किया देवप्रयाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

आज देवप्रयाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अतिरिक्त सचिव श्रीमती आराधना पटनायक तथा उत्तराखंड राज्य की मिशन निदेशक श्रीमती रश्मि पंत द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान माननीय अधिकारियों ने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव और दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर डॉ. अंजना गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग ने ब्लॉक स्तर पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

अधिकारियों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मरीजों को और सुलभ एवं उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

यह औचक निरीक्षण स्थानीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

#राष्ट्रीयस्वास्थ्य_मिशन #NHM #स्वस्थभारत #उत्तराखंडस्वास्थ्य

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!