जिलाधिकारी टिहरी ने मुख्य कोषागार का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

स्टाम्प, नोटरी, रेवेन्यू स्टाम्प एवं वैल्यूएबल्स का किया सत्यापन

टिहरी गढ़वाल। आज मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने मुख्य कोषागार नई टिहरी पहुंचकर अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने डबल लॉक में रखे ई-स्टाम्प, सामान्य स्टाम्प, नोटरी स्टाम्प, कोर्ट शुल्क, राजस्व स्टाम्प, अधिवक्ता कल्याण स्टाम्प का सत्यापन किया। उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी से बहुमूल्य वस्तुओं, चुनाव संबंधी सामग्री एवं बक्सों की जानकारी लेते हुए रजिस्टर से मिलान करते हुए हस्ताक्षर किए गए।

मुख्य कोषाधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में निर्वाचन से संबंधित सामग्री के सौ बक्शे डबल लॉक में सुरक्षित हैं।

इस मौके पर कोषाधिकारी अंजली भारती, डीडीओ मो असलम, सहायक कोषाधिकारी प्रशांत शर्मा, अकाउंटेंट मनोज मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!