Ad image

पुलिस ने नशा व साइबर अपराधों के खिलाफ चलाया जनजागरूकता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 09 अक्टूबर 2025। थाना हिंडोलाखाल, थाना थत्यूड़ तथा पुलिस चौकी जाजल (थाना नरेंद्रनगर) द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में स्थानीय नागरिकों और महिलाओं को डिजिटल अरेस्ट, फ्रॉड वीडियो कॉलिंग जैसे साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। थाना थत्यूड़ पुलिस ने ब्लॉक परिसर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 240 पंपलेट वितरित कर 150 से अधिक लोगों को जागरूक किया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अवश्य कराएं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!