आपदा प्रभावित क्षेत्र रगड़ गांव एवं कुंड के लिए हेली सेवा से खाद्यान्न उठान कार्य

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 अक्टूबर, 2025 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में आपदा प्रभावित क्षेत्र रगड़ गांव एवं कुंड के लिए हेली सेवा के माध्यम से खाद्यान्न उठान कार्य का कार्य किया जा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनोज डोभाल ने बताया कि उनके विभाग द्वारा आज शनिवार को तहसील धनोल्टी क्षेत्रान्तर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्र रगड़ गांव एवं कुंड के लिए हेली सेवा के माध्यम से खाद्यान्न उठान कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुंड के लिए गेहूं, चावल एवं नमक सहित 16 कुंटल का खाद्यान्न
उठान कर लिया गया है। इसी प्रकार 32 कुंटल का खाद्यान्न उठान का कार्य रगड़ गांव के लिए शाम तक कर लिया जाएगा।

इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक शाह, खाद्य पूर्ति निरीक्षक हिमानी गैरोला, पूर्ति सहायक विनीत सेमवाल आदि अन्य मौजूद हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!