वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में रसायन विज्ञान विभागीय परिषद का गठन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

डाकपत्थर, देहरादून – 13 अक्टूबर 2025। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर (विकासनगर) के रसायन विज्ञान विभाग में आज विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद के गठन में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

चयनित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है —
अध्यक्ष: मोहम्मद दानिश (एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
उपाध्यक्ष: शैली सिंह (एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
सचिव: मनीष कुमार (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर)
सहसचिव: रिंकी राणा (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
कोषाध्यक्ष: भूमिका वर्मा (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर)

कक्षा प्रतिनिधि:
शैली राठौर (एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर), तानिया शर्मा (एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर), पलक सिंह (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर), आयुष कुमार (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर) एवं आर्यन राठौर (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर)।

इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली, सहायक आचार्य डॉ. रोहित वर्मा एवं डॉ. सुशील चंद्र सती सहित डॉ. पी.एस. चौहान, डॉ. आराधना भंडारी, डॉ. अनिल शाह एवं डॉ. विजय बहुगुणा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभाग के अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से उदय प्रताप, त्रिवली शर्मा, आयशा बानो, सौरभ कश्यप, दीपक तथा सीमा शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रोहित वर्मा द्वारा किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!