Ad image

राजकीय इंटर कॉलेज देवताधार में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 14 अक्टूबर 2025। जिलाधिकारी महोदया टिहरी गढ़वाल के निर्देशों तथा अपर जिलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशों के अनुपालन में जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में आज प्रतापनगर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज देवता धार में एक दिवसीय स्कूल सेफ्टी आधारित आपदा प्रबंधन, न्यूनीकरण एवं त्वरित राहत-बचाव कार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में DDMA टिहरी के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने विद्यार्थियों और विद्यालय कार्मिकों को आपदा प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं, उनके प्रकारों तथा आपदा के पूर्व, दौरान और पश्चात किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आपदा से पूर्व तैयारी, सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर बनाने की विधि, आग और बाढ़ जैसी आपदाओं में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जनपद एवं राज्य स्तरीय आपातकालीन टोल फ्री नंबरों की जानकारी साझा की गई तथा विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थानों और निकासी मार्गों की पहचान पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में कुल 102 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सोम सिंह ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आपदा के समय सतर्कता और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर बल दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!