समस्त राशन कार्ड यूनिटों की ई-के.वाई.सी. 30 नवम्बर तक अनिवार्य

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनोज डोभाल ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त राशन कार्ड यूनिटों की ई-के.वाई.सी., 30 नवम्बर 2025 तक अनिवार्य की जानी है।

उन्होंने जनपद टिहरी के समस्त राशन कार्ड धारकों/सदस्यों से उक्त निर्धारित तिथि तक अपने से सम्बन्धित अथवा समीपस्थ सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर वहां स्थापित मशीन में फिगर लगाकर (बीयोमैट्रिक) अपना ई-के.वाई.सी. अनिवार्यतय कराने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि तक ई-के.वाई.सी. न कराने की स्थिति में सम्बन्धित कार्ड/यूनिट की अस्थायी रूप से निष्क्रिय भी किया जा सकता है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!