नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान भाजपा में शामिल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में हुआ शामिल कार्यक्रम
नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। नरेंद्रनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कुंवर सिंह चौहान को फूल-मालाएं पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा और विकास के मार्ग पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुंवर सिंह चौहान जैसे जनप्रतिनिधियों का पार्टी में शामिल होना संगठन को और मज़बूती देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है और प्रदेश में विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा और संगठन की पार्टी है जो राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानती है। उन्होंने कुंवर सिंह चौहान और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव स्थानीय निकायों में जनता के सहयोग और विकास कार्यों को और आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

भाजपा में शामिल होने के बाद कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि अब वे भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

पार्टी में कुंवर सिंह चौहान के शामिल होने से गजा नगर पंचायत क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!