मेले-थौले और पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत: डीएम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 02 नवम्बर, 2025 तहसील पौड़ी के अंतर्गत गगवाड़स्यूं घाटी स्थित सिद्धपीठ देवलेश्वर महादेव मंदिर बलोड़ी में बैकुंठ चतुर्दशी मेले के अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने देवलेश्वर महादेव के दर्शन कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।स्थानीय जनसमुदाय ने पारंपरिक वेशभूषा में जिलाधिकारी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। मंदिर समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि देवलेश्वर महादेव मंदिर 34 से अधिक गांवों की आस्था का केंद्र और लोकपरंपरा एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने मंदिर के ऊपरी भाग में शिल्प कार्य कराने, ऐतिहासिक व स्थापत्य संरक्षण के लिए प्रयास करने तथा परिसर में सूचना-पट्ट लगाने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि मेले-थौले और पारंपरिक आयोजन हमारी जीवंत सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुँचाना सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर मंदिर की आरती एवं स्तुति पुस्तिका का विमोचन हुआ तथा जनसमुदाय के बीच प्रस्तुत ‘चक्रव्यूह’ नाट्य मंचन मुख्य आकर्षण रहा।

कार्यक्रम में तहसीलदार दीवान सिंह राणा, ग्राम प्रधान पूजा देवी, मंदिर समिति के अध्यक्ष केसर सिंह कठैत, सचिव जगत किशोर बड़थ्वाल, संचालक नागेंद्र जुगराण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!